The Thought
Hi! I hope all of you are doing great in your lives. Been quite a while i got here to pen something. I think i should get back to the BLOG. I have not yet titled this poem.
I were sitting in a conversation somewhere where a newborn were to be gifted with a name, with an identity. Someone suggested a name, meaning a star (तारा). An objection arose within the family stating that a star's name is not a good name. A star has nowhere to go, nowhere to be. It just flashes with its light in the sky stuck in the middle of nowhere.
Now, i have a different opinion on the same. While i was growing up, i was told that people who do good deeds need not return to earth. Instead, they become a STAR. Apart from that, i think a star is a major component in definition of Time. A star stays where it is whether we stay or not. Furthermore, i leave it on the poem to say my thoughts .
Enjoy!!
कल कहते हुए सुना
कल कहते हुए सुना
तुम रहो न रहो, फ़िर भी रहोगे
ब्रह्माण्ड का प्यारा बन कर
इक टिमटिमाता सा तारा बन कर
अब तुम आप ही उज्ज्वलित रहोगे
भीतर से आप ही प्रज्ज्वलित रहोगे
कोई सर उठाए,
रात भर तुम्हें ताँकता होगा
तुम में मग्न,
कोई अपने भीतर मन में झांकता होगा
मालूम है तुम्हें, किसी नक्षत्र का तुम पूरक कहलाओगे
अन्जाने सही, कितनों के तुम भाग लिख जाओगे
तुम अजीत बनोगे
तुम अजय बनोगे
तुम समय बनोगे
जो रहेगा, कुछ रहे न रहे
और किसी क्षण गर
अनन्त ख्वाहिशों को पूरा करने की ख्वाहिश जागे
भीतर ही इक जल तरंग सी भागे
तो बस आत्म तृप्ति की भावना उजागर कर देना
उस काले उजाले गगन में खुद को न्योछावर कर देना
क्यों?
क्योंकि कल कहते हुए सुना
टूटते तारे को देख कर गर कुछ मांगो
तो वह ज़रूर मिलता है
ज़रूर!
कल कहते हुए सुना
तुम रहो न रहो, फ़िर भी रहोगे
ब्रह्माण्ड का प्यारा बन कर
इक टिमटिमाता सा तारा बन कर
~ डिम्पेश राजानी

Comments